करनाल। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत निगदू थाना पुलिस टीम ने सांभी गांव निवासी आरोपी सुरेश कुमार को 80 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। निगदू थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस टीम ने उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 80 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जमानत मिल गई है। संवाद