फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पानीपत-करनाल के बीच पटरी पर काम से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के दिल्ली से अंबाला रेलवे ट्रैक पर पटरी बदलने का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से इस रूट पर दौड़ने वाली सभी ट्रेनों की रफ्तार पानीपत से करनाल के बीच धीमी हो जा रही है। एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं।
आम्रपाली, अमृतसर एक्सप्रेस, पानीपत अंबाला लोकल, एकता, शान ए पंजाब, पठानकोट, गीता जयंती, अमृतर इंटरिसटी भी रविवार को देरी से करनाल पहुंचीं। इसी ट्रैक पर रविवार को ऊंचाहर एक्सप्रेस को खुर्जा से डायवर्ट कर दिया गया। ये ट्रेन सीधे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची। मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटे की देरी के बाद सुबह 7:19 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल भी सवा घंटे की देरी से दोपहर को 12 बजे पहुंची। गीता जयंती, पश्चिम एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही। सचखंड एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी शाम को 4:10 बजे आई। फाजिल्का एक्सप्रेस दो घंटे की देरी के बाद शाम को 5 बजे आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से रात को 12:25 बजे आई। दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल आधे घंटे की देरी से सुबह 7:05 बजे पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत भी एक घंटे की देरी से सुबह 9:37 बजे आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें