फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में टूटी ओएचई, करनाल में ट्रेनें हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में ओएचई टूटने की वजह से रेलवे यातायात प्रभावित होने का असर करनाल में भी दिखा। सुबह के समय कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंची। इस कारण एक तरफ परिजनों और परिचितों को स्टेशन पर लेने पहुंचे लोगों को इंतजार करना पड़ा। दूसरी तरफ रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दस से 20 मिनट तक देरी से पहुंची। सुबह के समय कामकाज से जाने वाले यात्री लेट हुए। दिन में भी ट्रेनों की आवाजाही पर असर देखा गया। दिल्ली एसएफ एक्सप्रेेस पठानकोट से पुरानी दिल्ली गाड़ी जो करनाल दोपहर 2.50 बजे पहुंचती है वह 3.55 बजे पहुंची। सरयू यमुना एक्सप्रेस जयानगर से अमृतसर गाड़ी नंबर 14649 अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 43 मिनट लेट रही। यह गाड़ी करनाल में 3.53 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

अमृतसर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गाड़ी संख्या 11058 मुंबई सीएसएमटी सात मिनट लेट हुई। यह करनाल शाम 5.10 बजे पहुंचती है। गाड़ी नंबर 12984 अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से अजमेर रद्द बताई गई। यह करनाल रात 9.39 बजे पहुंचती है। सरयू यमुना एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 14650 अमृतसर से जयनगर ट्रेन 51 मिनट लेट पहुंची। यह करनाल शाम 7 बजकर 4 मिनट पर पहुंचती है। दिल्ली कालका पैसेंजर 54303, हिमालयन क्वीन 14096 कालका-दिल्ली सराय रोहिल्ला व कालका-भिवानी एकता एक्सप्रेस सही समय पर पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस अमृतसर से नई दिल्ली 12498 गाड़ी जो करनाल शाम 8.33 बजे पहुंचती है वह भी निर्धारित समय से कुछ मिनट लेट बताई गई। बीकानेर एक्सप्रेस हरिद्वार से बीकानेर व हजरत निजामुद्ीन से कुरुक्षेत्र गाड़ी नंबर 64461 भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची। कालका मेल गाड़ी नंबर 12311 हावड़ा से कालका 11 मिनट लेट, झेलम एक्सप्रेस 11077 पूने से जम्मूतवी 26 मिनट लेट, पूजा एसएफ एक्सप्रेस जम्मूतवी से अजमेर जंक्शन 12414 गाड़ी 16 मिनट लेट चली। गाड़ी नंबर 18309 संबलपुर से जम्मूतवी जम्मू मेल 2 घंटे 38 मिनट लेट रही। गाड़ी नंबर 12413 पूजा एसएफ एक्सप्रेस अजमेर-जम्मूतवी 2 घंटे 42 मिनट लेट रही। जम्मू मेल 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से पुरानी दिल्ली 21 मिनट जबकि गाड़ी नंबर 18101 जम्मूतवी लिंक एक्सप्रेस टाटानगर से जम्मूतवी 3 घंटे 4 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें