फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कारोबारी का लहसुन बेचकर 1.20 करोड़ का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुनीम ने साथियों के साथ मिलकर लगाई चपत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। मुनीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी का करोड़ों रुपये का लहसुन बेच 1.20 करोड़ का गबन कर दिया। जब कारोबारी ने दुकान की पूंजी से 10 लाख रुपये निकालने को कहा तो नकदी थी ही नहीं। शक होने पर कारोबारी ने सॉफ्टवेयर और दूसरे मुनीम से कंप्यूटर की जांच कराई तो हेराफेरी सामने आई।

कारोबारी मुनीष ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नई सब्जी मंडी में 584 नंबर आढ़त है। वह 2008 से लहसुन का कारोबार कर रहा है। उसकी आढ़त पर अप्रैल 2016 से मुनीम पवन कुमार काम करता था। फर्म का लेन-देन का हिसाब उसी के पास होता था। कुछ दिन बाद कारोबारी ने मुनीम से कुछ पूंजी निकालने को कहा तो मुनीम ने कहा कि रुपये नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड के अनुसार 2019-20 में मुनीम ने दूसरे आरोपी बहादुर के साथ मिलकर 30.41 लाख का लहसुन बेच दिया। जबकि फर्म के रिकॉर्ड में 7.64 लाख रुपये दर्ज किए और 22.76 लाख रुपये का गबन कर लिया। इसी तरह 2018-19 में 54.17 लाख, 2020-21 में 10.45 लाख, 2021-22 में 13.44 लाख, 2022-23 में 6.67 लाख रुपये की हेराफेरी की। इस तरह करीब 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले में कारोबारी ने एसपी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें