फोटो 1016
जलमाना। असंध क्षेत्र में नेशनल हाईवे 709ए पर जयसिंहपुरा में मंगलवार देर रात जब किसान जाम लगाने पहुंचे तो सड़क पर दरी बिछाने के दौरान ही जयसिंहपुरा गांव के एक किसान विक्रम सिंह (45) के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। उसे उसी समय असंध के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान नेता छत्रपाल सिंधड़ ने बताया कि किसान विक्रम सिंह को संभवत: हार्टअटैक आया है।