फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेड यूनियनें आज करेंगी ब्लाॅक स्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लंबित मांगों के समर्थन में विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों से जुड़े पदाधिकारी इसके लिए एक महीने से अधिक समय से तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन हो या फिर भारतीय किसान यूनियन कई अन्य संगठनों ने हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान भी किया था। हड़ताल से निपटने के लिए जिला प्रशासन भी सतर्क है।
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के जिला सचिव जगपाल राणा ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 10 ट्रेड यूनियनों के सदस्य हिस्सा लेंगे। जिसमें सीटू, एतक, सर्व कर्मचारी संघ , हरियाणा कर्मचारी महासंघ, हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संघ, एलआईसी की यूनियन, जिले के सभी बैंकों की यूनियन के सदस्य हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन ब्लॉक स्तर का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें