फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेड यूनियनों का रिफाइनरी हड़ताल को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, इंटक, महिला समिति व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने पानीपत रिफाइनरी में जारी हड़ताल के समर्थन में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान बिजनेश राणा, एसकेएस सचिव सेवा राम, इंटक के जगमाल सिंह, खेत मजदूर यूनियन के शीशपाल और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के कृष्ण शर्मा ने की। नेताओं ने न्यूनतम वेतन लागू करने, आठ घंटे कार्यदिवस, वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं और निकाले गए मजदूरों की पुनर्नियुक्ति की मांग की। सभा को सुशील गुर्जर, ओपी माटा, रुपा राणा, जगपाल राणा, शीशपाल ने संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें