फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोहरे और शीतलहर ने सताया

Wed, 27 Dec 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी सोमवार की देर शाम से ही मंगलवार को दोपहर तक कोहरे की चपेट में रही। कोहरे और शीतलहर ने लोगों खूब सताया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद कुछ राहत की उम्मीद है।

सुबह और शाम की शुरुआत अब कोहरे के साथ हो रही है। हालांकि दोपहर के समय में कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन होने पर पिछले दो दिनों से लोगों को हल्की राहत मिल रही है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता मंगलवार को 15 मीटर तक रही। ऐसे में वाहन चालकों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। वाहन भी हर जगह रेंग कर चलते दिखे। मौसम विभाग की ओर से साढ़े सात बजे से साढ़े 10 बजे तक के लिए घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। कड़ाके की सर्दी के बीच हरियाणा भर में मौसम विभाग का कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी है। सीजन में पहली बार कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चार बार पूर्वानुमान जारी किया।
विज्ञापन


पहला पूर्वानुमान रात 11.57 पर, दूसरा तड़के सुबह 2.56 एएम पर, तीसरा 5.47 और चौथा 7.33 एएम पर जारी हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें