फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटी पैदा होने पर दी यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। बेटी पैदा होने पर विवाहिता को ससुरालियों द्वारा यातनाएं देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी शादी जुलाई 2021 में रिंकू के साथ कुताना गांव में हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी पैदा हुई। जिसके बाद ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शराब व अन्य नशे करता है और उससे मारपीट करता है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें