फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तापमान में बढ़ोतरी से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी से मिली राहत, 18 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सुबह से धूप खिली, लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही भी रही जिससे तापमान में अचानक दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे सर्दी से राहत तो मिली, लेकिन यदि तापमान और बढ़ता है तो गेहूं की फसल को प्रभावित कर सकता है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अधिकतम तापमान के 25 व न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम शाखा में मंगलवार का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो सोमवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 5.1 से बढ़कर 9.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। गेहूं की फसल में बालियां निकल रही हैं, इसलिए अभी गेहूं की फसल के लिए तापमान का बढ़ना नुकसानदेह हो सकता है। यही कारण है कि अचानक तापमान में बढ़ोतरी से किसान चिंता में पड़ गए हैं। , राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) की ग्रामीण मौसम शाखा द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया कि 18 फरवरी तक मौसम खुश्क रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बादलों की आवाजाही की बात भी है, जो किसानों के लिए राहत के बादल साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें