फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिना भेदभाव मरीजों की सेवा करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज (केसीजीएमसी) के सभागार में सोमवार को व्हाइट कोट सेरेमनी और अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मेडिकल के विद्यार्थियों ने बिना भेदभाव मरीजों की सेवा करने की शपथ ली। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) के आठवें बैच में 120 में से 112 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जिन्हें सोमवार को व्हाइट कोट दिया गया। विदित है कि अभी फिलहाल दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने कहा कि व्हाइट कोट सिर्फ वस्त्र का हिस्सा न होकर मेडिकल के क्षेत्र में विद्यार्थियों की विशिष्ट पहचान को दर्शाता है। यह मरीज के प्रति एक डॉक्टर की जिम्मेवारी को भी दर्शाता है जैसे एक सुनसान लंबे रास्ते के बीच अगर कोई दो पुलिस वाले वर्दी में दिखते है तो हमें सुरक्षा का एहसास होता है। यह कोट भी गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सुरक्षा का एहसास करता है। ऐसे में सभी विद्यार्थी इसकी गरिमा बनाकर रखें। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. रिचा कंसल ने कहा कि केसीजीएमसी में अलग-अलग पृष्ठभूमि से छात्र-छात्राओं ने नीट की परीक्षा को उत्तीर्ण व उच्चतम रैंक पाकर इस संस्थान में एमबीबीएस 2024-25 बैच में प्रवेश लिया है। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने महर्षि चरक संहिता की शपथ ग्रहण की। जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी ने इसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए मरीजों की सेवा एवं उनका इलाज बिना भेदभाव के करने की शपथ ली। मंच संचालन डिप्टी डीन गौरव कांबोज ने किया। समारोह में डीन एकेडमी डॉ. ज्योति सेठी, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. रिचा कंसल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय पाल, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र बुद्धिराजा, डॉ. रिम्पी, डॉ. जयंत कैरी, डॉ. निवेश अग्रवाल, डॉ. गुंजन चौधरी व डॉ. सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें