करनाल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला बाल भवन में बाल दिवस-2024 के उपलक्ष्य में छह दिवसीय जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं का सोमवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीटीएम शुभम व जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डीसीडब्ल्यूओ आरती ने प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज आयोजित समूह नृत्य, एकल गीत, एकल नृत्य, रंगोली, थाली पूजन, भाषण व कलश सज्जा की प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों में बाल भवन, कालिदास रंगशाला और कर्ण स्टेडियम में आयोजित करवाई गईं। इस दौरान बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई और थाली और कलश को सजाया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि छह दिवसीय प्रतियोगिताओं में चार हजार से अधिक बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगे मंडल-स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। नगराधीश शुभम ने कहा कि वर्तमान समय में युवा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। जिससे अन्य लोगों को हमारी संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है। इस मौके पर सुमन शर्मा, अनुज, दीप चंद, रविंद्र, मधु कांबोज, भारत भूषण, रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम -
समूह नृत्य ग्रुप-चार - आरपीएस स्कूल प्रथम, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, मुख्य शाखा द्वितीय, जेपीएस एकेडमी, असंध तृतीय व आरएस पब्लिक स्कूल, करनाल चतुर्थ।
डेक्लामेशन ग्रुप-तीन - वंशिका प्रथम, सृष्टि द्वितीय, शौर्य तृतीय व सिमरन चतुर्थ।
थाली/कलश पूजन ग्रुप-तीन - आरना प्रथम, कुनाल द्वितीय, शबद तृतीय व निहारिका चतुर्थ।
थाली/कलश पूजन ग्रुप-चार - प्रिया प्रथम, सुजल द्वितीय, जाह्नवी तृतीय व नीतिका चतुर्थ।
रंगोली ग्रुप-तीन - कोमलप्रीत कौर प्रथम, गुरनाज द्वितीय, गहना तृतीय व दमनप्रीत सिंह चतुर्थ।
रंगोली ग्रुप- चार - एना प्रथम, आशुतोष शर्मा द्वितीय, तन्वी तृतीय व अक्षरा चतुर्थ।
एकल गायन ग्रुप-तीन - मानवी प्रथम, हरसिमरप्रीत द्वितीय, अर्शप्रीत तृतीय व दीप्ति चतुर्थ।
एकल गायन ग्रुप-दो - ख्यात प्रथम, भव्या द्वितीय, अथर्व तृतीय व प्रिंस चतुर्थ।