फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रम कोड्स के विरोध में कल करेंगे प्रदर्शन

Tue, 25 Nov 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्रम कोड्स के विरोध में कल करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
असंध। पब्लिक हैल्थ यूनियन कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक असंध की बैठक हुई। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर, जिला सचिव सेवा राम बड़सर और जिला कैशियर राजपाल मौला ने शिरकत की। जिला प्रधान सुशील ने कहा कि लेबर कोड्स के विरोध में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने देशभर में आंदोलन करने की घोषणा की है। 26 नवंबर को जनसंगठनों के आह्वान पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे और श्रम कोड्स की प्रतियां जलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नए लेबर कोड मजदूरों की मजदूरी, काम के घंटे, सामाजिक सुरक्षा और निरीक्षण व्यवस्था को आसान बनाने की बजाय कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि लेबर कोड्स को तुरंत वापस लिया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें