फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में आज और कॉलेजों में दाखिले का कल अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों और आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। दोनों जगह दाखिले के लिए पंजीकरण का पोर्टल शनिवार की रात को बंद हो चुका है। ऐसे में आईटीआई में आज यानी रविवार और कॉलेजों के स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए कल यानी 31 अक्तूबर अंतिम दिन है। दोनों जगह ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है, केवल वही ओपन काउंसिलिंग में हिस्सा लेकर दाखिला ले सकतेे हैं।
गौरतलब है कि आईटीआई में सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। सातवें चरण में 17 अक्तूबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की गई थी। आईटीआई में छह चरणों की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद करीब 20 प्रतिशत सीटें रिक्त थी। इस स्थिति को देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए दाखिले के लिए सातवें चरण का नया शेड्यूल जारी किया था। आईटीआई के प्रिंसिपल डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दाखिले के लिए आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, यूजी कक्षाओं में दाखिले का भी अंतिम अवसर है। विद्यार्थी कॉलेजों में यूजी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। यूजी प्रथम वर्ष में नए पंजीकरण के लिए पोर्टल 29 अक्तूबर को बंद हो चुका है। जबकि विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकेंगे। वहीं यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 19 से 31 अक्तूबर तक पोर्टल ओपन कर दाखिला लेने का मौका दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें