फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज निजी बसों के सहारे रहेगी परिवहन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- 250 रोडवेज बसें पंचकूला होंगी रवाना, इनमें 95 करनाल डिपो की
विज्ञापन


- सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पांचों विस क्षेत्रों से जाएंगे करीब 12 हजार कार्यकर्ता और आमजन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में वीरवार को परिवहन व्यवस्था निजी बसों के सहारे रहेगी। रोडवेज की अधिकतर बसें पंचकूला जाएंगी। इनमें करीब 12 हजार सवारियां मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगी। करनाल जिले से 250 रोडवेज बसें रवाना होंगी। इनमें 95 बसें करनाल डिपो की रहेंगी। जबकि 50 बसें दिल्ली, 60 झज्जर और 40 बसें फतेहाबाद डिपो की रहेंगी।

करनाल जिले में रोडवेज की 145 बसें हैं, इसके अलावा 65 बसें निजी सोसायटी की हैं, जिन पर रोजाना सैकड़ों मार्ग पर करीब 60 हजार लोग सफर करते हैं। वीरवार को पंचकूला में होने वाले आयोजन और सरकारी छुट्टी के कारण स्कूल और कॉलेज भी बंद हैं। ऐसे में केवल उन लोगों को ही दिक्कत झेलनी पड़ सकती है, जिन्हें इमरजेंसी में जाना है। जारी हिदायत के अनुसार, पंचकूला कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए प्रत्येक बस में ही खाने की व्यवस्था भी की गई है। जिला उपायुक्त की ओर से फूड पैकेट बसों में उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू-पूरी का नाश्ता और लड्डू से करेंगे मुंह मीठा
जारी हिदायत के अनुसार, पंचकूला जाने वाले प्रत्येक यात्री को बस में ही खाना दिया जाएगा। खाने के अतिरिक्त लड्डू से लोगों का मुंह भी मीठा कराया जाएगा। खाने में आलू पूरी, छोले चावल मिलेंगे। इसके अलावा पेयजल और फ्रूटी की बोतल भी दी जाएगी। जिला उपायुक्त की ओर से प्रत्येक बस में 45 लोगों के हिसाब से खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें