फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साल की आखिरी पूर्णिमा आज, रखा जाएगा व्रत

Thu, 04 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। साल की आखिरी पूर्णिमा वीरवार को है। पूर्णिमा पर स्नान, दान और हवन करना बेहद शुभ माना जाता है। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार मार्ग शेष मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 4 दिसंबर दिन को सुबह 8:42 बजे से प्रारंभ होगी और 5 को सुबह 4:48 बजे तक रहेगी। अत: चौदस में ही इस बार सत्यनारायण भगवान और पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस तिथि में ही भगवान दत्तात्रेय जयंती भी मनाई जाएगी। पूर्णिमा के दिन एक आटे के दीपक में तिल का तेल भर प्रातः पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाकर अपनी मनोकामना माननी चाहिए। इससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें