फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने बैठक में प्रदर्शन की बनाई रणनीति

Thu, 04 Dec 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बैठक के बाद मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। संघ
विज्ञापन
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की नीलोखेड़ी ब्लॉक की बैठक गोल मार्केट पार्क में हुई, जिसमें धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। इसमें हरपाल सिंह राणा ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 17 दिसंबर को देशभर में उपायुक्त कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करके उपायुक्त के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। संघ की मुख्य मांग है कि पेंशन संबंधित वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। रमेश कुमार फूले, हरपाल सिंह व बलराज सिंह ने कहा कि 22, 23 फरवरी 2026 को सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारियों के होने वाले दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए तैयारियां चल रही हैं। बैठक में कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश किंगर, सूबे सिंह, श्रीराम, धर्मवीर, नंदू राम, रणबीर, रामानन्द, रत्नचंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें