संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। युवा मंडल जो अपने ब्लॉक में प्रतियोगिता करवाना चाहते हैं वे 2 नवंबर तक माय भारत केंद्र करनाल कार्यालय में अपना प्रस्ताव भेज सकते हैं।
उप-निदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। दोदिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में करीब पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद और महिला वर्ग में खो-खो, 400 मीटर, 200 मीटर व लंबी कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के आठ ब्लॉकों में से जिस भी ब्लॉक का आवेदन आएगा, वहां पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दो नवंबर के बाद सभी ब्लॉकों की रूपरेखा तैयार की जाएगी और उसके बाद सभी को तारीख बता दी जाएगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर युवाओं में खेल गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक फिटनेस व मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर प्रदान करना है।