फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रबी फसलों के बीमा का अंतिम दिन आज

Wed, 31 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत रबी 2025-26 के लिए फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। जिले के किसानों से आह्वान किया कि वे योजना का लाभ लेने के लिए तय तिथि से पहले फसलों का बीमा अवश्य करा लें। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि योजना के तहत मौजूदा 2025-26 रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसान की ओर से रबी फसलों का देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत रहेगा और शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार करेंगी। उन्होंने बताया कि फसल को नुकसान होने पर दावा खेत स्तर पर देय होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें