फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज बिरज में होली रे रसिया... पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 23 Jan 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री गीता मंदिर सेक्टर 13 में राधा कृष्ण बने कलाकारों संग फूलों की होली खेलती स्वामी मुक्तानंद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री गीता मंदिर सेक्टर-13 में वृंदावन से पधारे श्री निकुंज बिहारी रासलीला मंडल की ओर से श्रीकृष्ण रासलीला में श्रीकृष्ण और राधा जी की फूलों की होली का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर स्वामी मुक्तानंद महाराज, न्यायधीश डॉ. नीलिमा शांगला, मंदिर सभा के प्रधान कैलाश चंद गुप्ता सहित श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण और राधा जी बने कलाकारों के साथ सैकड़ों किलो फूलों से होली खेलकर भक्तिरस में डूबकर उत्सव मनाया।
विज्ञापन


फूलों की होली के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। राधा कृष्ण के साथ सभी भक्तों ने एक दूसरे पर फूल बरसाकर आनंद लिया। इसके साथ ही कलाकारों ने ब्रज की प्रसिद्ध लठमार होली का भी मनोहारी मंचन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान कुंज बिहारी शर्मा भैया जी ने “आज बिरज में होली रे रसिया, होली रे होली रे बरजोरी रे रसिया, कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया, कौन गांव राधा गोरी रे रसिया भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे जैसे भावपूर्ण भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें