फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर ऑटो चालक ने डीजल छिड़ककर खुद को लगाया आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यातायात पुलिसकर्मी के डर से एक ऑटो चालक ने मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी और अन्य लोगों ने किसी तरह आग को काबू कर ऑटो चालक की जान बचाई। साथ ही उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आग से झुलसे ऑटो चालक अकरम ने बताया कि वह जीटी रोड गुरुद्वारा के पास सवारी बैठा रहा था। तभी यहां पर एएसआई आया और ऑटो को डंडे मारने लगा। साथ ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जब उसने सवारियां बैठाने देने का अनुरोध किया तो आरोपी एएसआई ने उसे पुलिस चौकी ले जाने की धमकी दी। ऐसे में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसे मजबूरी में आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।
वहीं मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह कौशल निगम के माध्यम से पुलिस में बतौर चालक भर्ती हुआ है। रविवार सायं करीब साढ़े छह बजे वह गुरुद्वारा पहली पातशाही के नजदीक खड़ा था। तभी आरोपी एएसआई राजकुमार ने ऑटो चालक अकरम को पुलिस चौकी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर उसने एएसआई के आदेश का पालन करते हुए अकरम को पुलिस चौकी चलने के लिए कहा। तभी वह मौके से ऑटो छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद ऑटो चालक हाथ में एक केन लाते दिखाई दिया, जिसमें डीजल भरा था। मौके पर पहुंचते ही ऑटो चालक ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली।
उसने आग बुझाने की कोशिश की तो वह उसे भी पकड़ने लगा। किसी तरह भागकर यातायात पुलिसकर्मी ने अपनी जान बचाई। फिर अन्य पुलिसकर्मी और लोगों की मदद से अकरम को बचाया। इससे पहले वह झुलसकर चीख रहा था।



सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ होगी। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें