फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ईश्वर सिंह बने चिढ़ाव सरपंच एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुंडला। शहर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में खंड चिढ़ाव के सरपंचों की एसोसिएशन के प्रधान पद को लेकर बैठक की गई। जिसमें ब्लॉक के सभी सरपंचों ने भाग लिया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान पद को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सरपंच हथलाना ईश्वर सिंह उर्फ पप्पी को सरपंच एसोसिएशन का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन


उप प्रधान सतीश नरवाल सरपंच प्रतिनिधि जुंडला को चुना गया। सचिव के पद पर सरपंच सिरसी प्रतिनिधि शीशपाल व अंग्रेज सिंह बहलोलपुर को नियुक्त किया गया। सहसचिव सुरेश कुमार सरपंच डबरी को बनाया गया। कुलदीप सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सरपंच जरीफाबाद संतोष देवी प्रतिनिधि प्रवीण कुमार को प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया। मौके पर ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन सुरेंद्र कादियान, सुनील कादियान, सरपंच मंजूरा बाबूराम, केवल सिंह अलीपुर, कुलदीप बाजीदा, नरेश पिंगली, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा, प्रवीण कुमार जरीफाबाद, बालू, विकाश नरुखेडी, सुरेश डबरी, महेंद्र सिंह हथलाना, मलखान मंजूरा, सुबे सिंह हरियाणा पुलिस, राजवीर, टोनी हथलना, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें