फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 500 रुपये देकर बच निकलते बेटिकट यात्री, रोडवेज को हो रहा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनीश मुंडे
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग में बेटिकट यात्रा की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर पर उन रूटों पर जहां किराया 500 रुपये से अधिक है, वहां बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चेकिंग स्टाफ का कहना है कि लोकल रूट की तुलना में लंबी दूरी वाले रूटों पर बेटिकट पकड़े जाने के मामले कहीं ज्यादा मिल रहे हैं। हर रोज चेकिंग टीम को किसी न किसी रूट पर लगभग 10 से 15 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जा रहे हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार ने यात्री पर बिना टिकट पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना तय किया है। जबकि कई रूट ऐसे हैं जहां एक तरफ का किराया ही 500 से ज्यादा है। ऐसे में यात्री को फायदा यह मिलता है कि वह महंगी टिकट के बजाय केवल 500 रुपये जुर्माना देकर आसानी से निकल जाता है। आठ माह में टीमें करीब 300 बेटिकट यात्रियों को पकड़कर डेढ़ लाख का जुर्माना वसूल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

यदि नियमों में संशोधन कर जुर्माना टिकट मूल्य का दस गुणा कर दिया जाए, तो बेटिकट यात्रा में लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। इससे एक ओर यात्रियों में डर का माहौल बनेगा। अनुशासन बढ़ेगा विभाग की आय में भी सुधार होगा।

कर्मचारी से वसूला जाता है सौ गुणा
कंडक्टर यदि गलती से किसी यात्री का टिकट काटने में चूक गया तो उस पर सौ गुणा तक का जुर्माना लगाया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि यह नियम बेहद असंतुलित है। जब यात्रियों पर केवल 500 रुपये तय हैं, तो कंडक्टर पर इतनी कठोर कार्रवाई कैसे। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि नियमों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुसार बदला जाना चाहिए।

टिकट का 10 गुणा वसूले सरकार
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों से टिकट मूल्य का 10 गुणा वसूला जाए, जिससे यात्रियों पर भी सख्ती बनेगी और विभाग को भी आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। पांचाल ने कहा कि कई रूटों पर किराया 700 से 800 या एक हजार रुपये तक पहुंच चुका है, लेकिन 500 रुपये का जुर्माना केवल रियायत बनकर रह गया है।
विज्ञापन


निरंतर टीमें कर रही जांच : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज विभाग की स्पेशल फ्लाइंग टीमें जिले में चेकिंग कर रही है। बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के चालान कर रही है। उन्होंने यात्रियों से बसों में टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें