फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ओलावृष्टि तो कहीं तूफान से उखड़ गए पेड़ - सब्जी की फसलों को बारिश व ओलावृष्टि से होगा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का बदलता मिजाज किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वीरवार दोपहर बाद तूफान के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से एकबार फिर किसानों की चिंता बढ़ गयी। वहीं शहर के अधिकांश क्षेत्रों की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर पेड़ गिरने से जगह-जगह आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद अचानक बादलों के बीच आंधी तूफान से निसिंग क्षेत्र, कुंजपुरा क्षेत्र और इंद्री क्षेत्र में कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गये। बारिश थमने के बाद ग्रामीणों ने पेड़ों को हटाया और आवागमन सुचारु कराया। इस दौरान जिले के इंद्री हल्के के खेड़ी मानसिंह, बीबीपुर जाटान, समौरा क्षेत्र, नगला रोड़ान, कमालपुर रोड़ान, शाहपुर, मनोहरपुर इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। खेड़ी मान सिंह गांव में घरों की छत, आवासीय परिसर में ओलों के ढेर लग गए। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयीं। किसानों का कहना है कि अप्रैल में भी लगातार मौसम खराब रहा जिस कारण समय पर गेहूं की हारवेस्टिंग नहीं हो सकी। 13 मई को कुछ किसानों ने हाथ से जो गेहूं काटा था उसकी थ्रेशिंग की है। बार-बार बरसात से समय पर काम नहीं हो सका। इस कारण दाने काले पड़ गए। नबीपुर गांव के प्रगतिशील किसान कमल कांबोज ने कहा कि इस बार बहुत से किसान लगातार बरसात के कारण गेहूं के अवशेषों से तूड़ा नहीं बनवा सके। जब भी वह रीपर से तूड़ा बनाने की तैयारी करते हैं तो बारिश उस पर पानी फेर देती है। यही नहीं बार-बार बरसात के कारण गन्ने की फसल में चोटीबेधक और अन्य बीमारियां आ रही हैं। कृषि विकास प्रतिष्ठान रंबा के अध्यक्ष डा. सरदार सिंह का कहना है कि सब्जी की उन फसलों पर जिनमें फ्लावरिंग चल रही है ओलावृष्टि से नुकसान होगा। टमाटर पर ओले पड़ने से धब्बेदार होकर गल जाएंगे। शिमला मिर्च को भी क्षति होगी। सबसे अधिक नुकसान प्याज की फसल को होगा। दूसरी ओर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मई को भी कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं। 16 से 20 मई तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें