फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में पत्र फेंक मांगी एक लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंद्री में किराने की दुकान के मालिक से घर में पत्र फेंककर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। फिलहाल इंद्री थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान हो गई है। पीड़ित परिवार आरोपी को जानता है। शिकायत में पीडित इंद्री निवासी संदीप जिंदल ने बताया कि इंद्री में ही उसकी जिंदल मार्ट के नाम से दुकान हैं।
विज्ञापन

18 जनवरी की सुबह लगभग 11 बजे उनकी पत्नी को घर के मुख्य गेट के समीप गई तो वहां एक कागज पड़ा हुआ था। उसने वह कागज उठाकर पढ़ा तो उसने लिखा था कि एक लाख रुपये दे दो नहीं तो बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो जिस व्यक्ति ने पत्र फेंका है उसे वह जानते हैं। उसका नाम सोनू पांचाल है। आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। जिससे पूरा परिवार डरा है।
विज्ञापन



पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर लिया है। जांच शुरू कर दी है।
- वीपिन कुमार, थाना प्रभारी इंद्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें