इंद्री। बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे चरण के दूसरे दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राध्यापक करनैल सिंह बैंस ने सभी समूहों का अवलोकन करके आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन हिंदी पठन और शिक्षण की विशेषताओं पर गतिविधियों के माध्यम से प्रकाश डाला गया। मास्टर ट्रेनर डॉ. बारू राम मंढान व नीतू कांबोज ने अध्यापकों से विमर्श करते हुए प्राथमिक स्तर पर बच्चे को लाड-प्यार के साथ सिखाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को भाषा में निपुण बनाने के लिए सुनने बोलने के ज्यादा से ज्यादा अवसर दिए जाने चाहिए ताकि शब्दावली के भंडार में इजाफा हो सके। अध्यापकों के समूह एक में रविंद्र शिल्पी व मोनिका, धर्मेंद्र चौधरी, सुनंदा व समूह चार में कविता व निशा कंबोज ने अध्यापकों से कई गतिविधियां चलवा कर प्रेरित किया। मौके पर महिंद्र कुमार, पूजा, सविता, रीना, सुखविंदर सिंह, प्रियंका, रजत शर्मा, अनिल आर्य, युगल किशोर मित्तल, शैलजा, गरिमा शर्मा ने सहयोग किया। संवाद