फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शीशगंज गुरुद्वारे में गुरमत समागम 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम का आयोजन 29 अप्रैल को किया जाएगा। यह आयोजन तरावड़ी शहर के ऐतिहासिक नौवीं पातशाही शीशगंज गुरुद्वारा तरावड़ी में होगा। तरावड़ी के नौवीं पातशाही शीशगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुलाब ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित होगा। गुरमत समागम में रागी एवं प्रचारक संगत को शब्द वाणी से निहाल करेंगे। गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा। इसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ से बलबीर सिंह, अटारी से भाई गुरप्रीत सिंह, तरावड़ी गुरुद्वारा से हजूर रागी भाई पलविंदर सिंह, व प्रचारक भाई प्रगट सिंह गुरु की महिमा का बखान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें