फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों ने रेहड़ी चालक से छीने 3200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव मलिकपुर में रेहड़ी पर अचार बेचने वाले से मारपीट कर 3200 रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। गांव गौतरा थाना उसावां जिला बदायूं (यूपी) हाल हरि नगर कॉलोनी पानीपत निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अचार बेचता है। 28 अगस्त को वह गांव मलिकपुर में अचार बेच रहा था। उसी समय तीन युवक बाइक पर आए और उसे कहा कि अचार लेना है। वह उनके कहने पर अचार की रेहड़ी लेकर मंदिर के सामने पहुंचा तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी जेब से 3200 रुपये छीन कर बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें