फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस ने चार भगोड़े आरोपियों को दबोचा

Wed, 22 Mar 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने भगोड़ों व बेल जंपर को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत सेक्टर 17 पुलिस टीम ने चेक बाउंस के मामले में तीन भगोड़े अपराधी व थाना फर्कपुर ने एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 थाना प्रबंधक धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने चेक बाउंस के मामले में अदालत ने आरोपी श्याम सुंदरपुरी निवासी आत्मजीत सिंह उर्फ हनी दिनांक 15 जुलाई 2015 को, आरोपी छोटा बांस रादौर निवासी सागर वर्मा 23 जुलाई 2022 को व आरोपी मॉडल टाउन निवासी गौतम ओलंग को 20 दिसंबर 2021 को भगोड़ा घोषित किया था। इन भगोड़ों के खिलाफ थाना सेक्टर-17 में केस दर्ज किया गया था। अब इन्हें काबू किया गया है।
इसी तरह थाना फर्कपुर के उप निरीक्षक सतपाल ने भगोड़े रणजीत कॉलोनी निवासी दिलीप चंद का काबू किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत साल 2017 में केस दर्ज हुआ था। पेशी पर न आने पर अदालत ने उसे 16 मार्च 2022 को भगोड़ा घोषित किया था। अब उसे काबू किया गया। चारों भगोड़ों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें