फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खिलौना पिस्तौल से तीन युवकों ने किया लूट का प्रयास

Sat, 08 Jun 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध में खिलौना पिस्तौल के बल पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति से लूटपाट करने की कोशिश की। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में असंध निवासी रविदत ने बताया कि सालवन रोड पर डीएवी स्कूल के पास उसका सीएससी का काम है। 6 जून की रात करीब 10 बजे वह घर जाने की तैयारी कर रहा था तो वहां एक शंभू नाम का व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी दुकान में आया और दो युवक बाइक के पास बाहर खड़े थे। उन्होंने लूटपाट के लिए उसे पकड़ लिया और पिस्तौल निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथापाई में उनके हाथ से पिस्तौल गिर गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके से फरार हो गए। जब पुलिस मौके पर आई तो देखा कि वह पिस्तौल एक खिलौना था। असंध थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें