संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। गोंदर गांव में स्थित महाराणा प्रताप स्मृति भवन में शुक्रवार को हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रधान शिव कुमार राणा ने कहा कि राजपूत समाज के लोगों को संगठित होकर समाज का उत्थान करना होगा।
अध्यक्षता क्षत्रिय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर राणा गोंदर ने की। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर व किसान मजदूर संगठन के ठाकुर पूर्ण सिंह, विनोद राणा व दिलबाग सिंह राणा औंगद सहित अन्य समाज के लोगों ने पहुंच हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इससे पूर्व निसिंग के सांभली रोड़ से गांव गोंदर तक डीजे की धुन पर नाचते गाते भारी संख्या में युवाओं ने बाइक ,कार व ट्रैक्टरों काफिले के कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस मौके पर ठाकुर पूर्ण सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि राजपूत समाज को अपना खोया हुआ राजनैतिक वर्चस्व फिर से कायम करना होगा। राजनीति के साथ सामाजिक तौर पर भी स्वयं का विकास करना होगा। इस मौके पर विनोद राणा, कुलदीप राणा, ओमपाल राणा, सोमपाल राणा, मेनपाल फौजी, प्रमोद चौहान, राजेश, सुमित आदि मौजूद रहे।