फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने चाकू से हमला कर 20 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव जनेसरो में मोटरसाइकिल की दुकान पर काम कर रहे व्यक्ति पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर 20 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी गुजरान निवासी प्रवीन ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह गांव जनेसरो के अड्डे पर अपनी बाइक रिपेयर की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी चंद्रभान, अजय, अमन नशे में उसकी दुकान पर आए और चाकू से उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल कर ले गए। उसने ये रुपये अपने ताऊ के लड़के से लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें