करनाल। सलारु गांव में चोर करीब 35 किलोग्राम सरिया चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि वह एक कंपनी में ठेकेदार है। मंगलवार को सलारु के समीप उसकी साइट से तीन व्यक्ति सरिया चोरी कर रहे थे। वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी 35 किलोग्राम सरिया चोरी कर ले गए थे। संवाद