मधुबन के समीप बुधवार देर शाम कार का टायर फटने से हिमाचल के कांगड़ा जिले
के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। सभी अपने घर दीपावली
मनाने जा रहे थे। घर पर मौत की सूचना पहुंचते ही खुशियां गम में बदल गईं।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृतक जितेंद्र व मिथुन
के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया, वहीं तीसरे युवक प्रदीप
की मौत चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान हो गई। दोनों घायलों बसिंद्र व
मोहित का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल के कांगड़ा जिले के हांडा गांव वासी
जितेंद्र (29), मिथुन (22), प्रदीप (27), बसिंद्र व सोनीपत वासी मोहित
गुड़गांव में टैक्सी चालक हैं और दोस्त भी हैं।
पांचों दोस्तों ने दीपावली
हांडा गांव में मनाने का प्लान किया। सभी गुड़गांव से हिमाचल की तरफ चले और
रास्ते में मधुबन के पास हादसा हुआ। कार का अगला टायर फटने से उनकी कार
खंभे से टकराई। इसमें जितेंद्र और मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि
प्रदीप ने पीजीआई चंडीगढ़ में जाकर दम तोड़ दिया।
दो बच्चियों को छोड़ गया जितेंद्र
जितेंद्र
की मौत के बाद अस्पताल में पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि जितेंद्र दो
बच्चियों को छोड़ गया। पहली बेटी की उम्र चार साल है, जबकि दूसरी बेटी चार
माह की है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।