करनाल। पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बादशाह निवासी सुनाई थाना अनूप शहर, जिला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश, राजेश निवासी उसरी थाना बिरोल हाजीपुर जिला गाजियाबाद और चेतु उर्फ चैत राम उर्फ गंजा निवासी बणा थाना इंचौली जिला मेरठ को गुरुग्राम के अराईपुरा राजकीय कॉलेज के पास से काबू किया। आरोपियों से ट्रांसफार्मर से चोरी किया 17 किलो तांबा और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 16 दिसंबर को घरौंडा थाना एरिया के गढ़ी खजूर खेत से ट्रांसफर चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। जिस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस अन्य साथियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास करेगी। संवाद