फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विद्यार्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र से दी 12वीं की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा/इंद्री। तीन विद्यार्थियों के 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र पाए हैं। बृहस्पतिवार को इंद्री व घरौंडा थाने में मामले दर्ज किए जा चुके हैं। आर्थिक अपराध शाखा करनाल के प्रभारी प्रवीन कुमार ने जांच के बाद मामले को आगामी कार्रवाई के लिए क्षेत्र से संबंधित थानों में रिपोर्ट भेजी है।
जांच में पता चला कि तीनों विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पढ़ाई में कमजोर थे। वे दो-दो विषयों में फेल हो गए। उन्होंने 11वीं कक्षा में प्रवेश ले लिया और 10वीं कक्षा के विषयों को पास करने के लिए मुक्त विद्यालय शिक्षा परिषद के माध्यम से परीक्षा देने के लिए आवेदन किए। परीक्षा देने के बाद उनके प्रमाणपत्र मिल गए और उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा भी दी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में जब जांच हुई तो उनके 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर बोर्ड ने 12वीं का परिणाम रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री क्षेत्र में पाए गए फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर दीपू नामक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं असंध क्षेत्र में फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में एक वॉलीबॉल अकादमी संचालक का नाम सामने आ रहा है। जिसमें उसने उत्तरप्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करवाने के लिए फार्म भरवाए थे और अंकतालिका दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें