फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में बड़ा हादसा: राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिरी, चार श्रमिकों की मौत, 20 घायल

Tue, 18 Apr 2023 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, करनाल

सार

Karnal Building Collapse: इमारत करीब 40 वर्ष पुरानी थी। ठेकेदार की शिकायत पर मिल मालिक पर केस दर्ज किया गया है। तीनों मंजिलों पर 250 श्रमिक सो रहे थे, बरामदे में सोने वालों पर कहर टूटा। एनडीआरएफ, दमकल और पुलिस ने घायल श्रमिकों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
करनाल में बड़ा हादसा - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हुआ है। तरावड़ी में मंगलवार तड़के शिवशक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबे चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। हादसे के समय पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर सो रहे श्रमिकों ने ग्रिल काटकर और खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन


वहीं मलबे में दबे श्रमिकों को एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इन्हें तरावड़ी, नीलोखेड़ी और सिविल अस्पताल करनाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने श्रमिक उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार की शिकायत पर शिवशक्ति मिल के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, तरावड़ी शिवशक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत की एक दीवार मंगलवार की सुबह करीब तीन बचकर तीन मिनट पर भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने के साथ ही इमारत का लेंटर भी नीचे आ गया और एक ओर झुकता हुआ बरामदे में जा गिरा। इस दौरान बरामदे में करीब 25 मरीज सो रहे थे, जो मलबे में दब गए।

दीवार गिरने के साथ ही धमाके की आवाज से बाकी श्रमिकों और आसपास के लोगों की नींद टूटी। इमारत की ऊपरी मंजिल पर सो रहे करीब सवा दो सौ श्रमिक भवन में फंस गए। मलबे से उन्हें धूल के गुबार के अलावा कुछ दिख नहीं रहा था। राइस मिल के सुरक्षाकर्मियों ने इमारत गिरने की सूचना मिल मालिक रमेश गुप्ता के साथ ही पुलिस को दी।

तरावड़ी सहित आसपास के अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बठिंडा से एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य के लिए बुलाई गई। साथ ही 16 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आ गईं और बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव टीम ने इमारत के पीछे की ओर से कटर की मदद से दीवार एवं खिड़कियों की ग्रिल काटकर नीचे की मंजिल पर कमरों में सो रहे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी तरह पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर सो रहे सभी श्रमिकों को सुबह छह बजे तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, उपायुक्त अनीश यादव और एसडीएम अभिनव मेहता ने स्थिति का जायजा लिया।

इन श्रमिकों की हुई मौत
हादसे में बिहार के समस्तीपुर निवासी अवधेश (32) , चंदन (28), पंकज (24) और संजय (27) की मौत हो गई। अवधेश और चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को सुबह करीब आठ बजे मलबे से निकाला जा सका। वहीं पंकज और संजय को घायलावस्था में सिविल अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घायलों का तरावड़ी, नीलोखेड़ी, विर्क और सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मिल मालिक पर धारा 304, 34 के तहत केस
पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर निवासी श्रमिक ठेकेदार रामदेव महतो की शिकायत पर मिल मालिक रमेश गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनका आरोप है कि इमारत की मरम्मत नहीं कराकर मिल मालिक ने लापरवाही की। पुलिस ने रमेश गुप्ता पर आईपीसी की धारा 304 एवं 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों एवं घायलों को मुआवजे की घोषणा, जांच के लिए कमेटी गठित : उपायुक्त
मृतक श्रमिकों के परिजनों को आठ लाख और घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा एसडीएम करनाल अनुभव मेहता की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की गई है, जिसमें पीडब्ल्यूएडी के एक्सईएन भी शामिल हैं। इनकी जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अनीश यादव, उपायुक्त

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी : एसपी
पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य में भरसक सहयोग किया। हादसे में चार श्रमिकों की मौत हुई और 20 घायल हैं। इस हादसे में जिसके खिलाफ भी कार्रवाई बनेगी, नियमानुसार की जाएगी। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। - शशांक कुमार सावन, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें