फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन महीने में तैयार होगा कैलाश हॉकी स्टेडियम

Tue, 18 Apr 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर का कैलाश हॉकी स्टेडियम तैयार करने में सिर्फ तीन महीने का समय और लगेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 14 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। सोमवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं उपायुक्त अनीश यादव ने हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। मौके पर जीएसबी की लेयर व डब्ल्यूएमएम की परत बिछाई जाएगी। इसे आगामी तीन महीने में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि स्टेडियम में तीन गैलरियों में बीच की गैलरी वीआईपी के लिए होगी, जबकि अगल-बगल में महिला और पुरुष बैठ सकेंगे। अगले महीने मई में गैलरी का काम पूरा हो जाएगा। इसके ऊपर शेड डाला जाएगा और नीचे बैठने के लिए कुर्सियां लगेंगी। ग्राउंड जुलाई में पूरी तरह से पूरा हो जाएगा। तब इसका उद्घाटन करवाया जा सकता है। गैलरी के नीचे वीआईपी. लांज, खिलाडिय़ों के लिए कमरे, चेंजिंग रूम व शौचालय रहेंगे।
उपायुक्त ने गैलरी के कार्य और हॉकी मैदान में बिछाई गई लेयर देखी तो ठीक पाई गई। कैलाश हॉकी स्टेडियम का मेन ग्राउंड 99.4 मीटर लंबा तथा 61 मीटर चौड़ाई में है, जबकि प्रैक्टिस ग्राउंड 47.75 गुणा 28 मीटर का है। ग्राउंड की फैंसिंग वॉल व पानी निकासी की ड्रेन जैसे कार्य पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। करीब 27 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के हॉकी क्रीडा मैदान के बनाने पर अनुमानित 14 करोड़ रुपये व्यय होंगे। अब तक इसका करीब 70 से 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि ये स्टेडियम फेडरेशन ऑफ हॉकी स्टेडियम के मानकों पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैलाश हॉकी स्टेडियम के साथ गुजर रहे मार्ग को स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से बिटुमिन व सीमेंट कंक्रीट युक्त बनाए जाने के बाद अब इस एरिया की रौनक काफी बढ़ गई है। करनाल जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश की अन्य जगहों से खिलाड़ी इसमें प्रैक्टिस करके अपने हुनर को तराश सकेंगे। इस दौरान उनके साथ केएससीएल के जीएम रामफल, एक्सईएन सौरभ गोयल और डीजीएम पूर्णिमा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें