फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में डीसी ने किया थ्री पौंड सिस्टम का उद्घाटन

Tue, 28 Jan 2014 04:48 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। खंड के गांव शाहपुर में डीसी विकास यादव ने थ्री पौंड सिस्टम से बनाए गए तालाब का उद्घाटन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में गंदे पानी की निकासी का उचित बंदोबस्त, तालाबों को ओवरफ्लो होने से बचाने व गांव को गंदे पानी से होने वाली बीमारी से बचाने के उद्देश्य से पंचायती राज ने थ्री पौंड सिस्टम विकसित किया है।
विज्ञापन


 
कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि इस प्रणाली से गांव में गंदगी नहीं रहेगी। पानी की निकासी की परेशानी नहीं आएगी। इससे गांव के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि करनाल जिले के सभी गांव में इस प्रणाली को लागू किया जाए।

पहले चरण में मार्च 2014 तक जिले के करीब 15 गांव में थ्री पाैंड सिस्टम का काम चल रहा है, जिन गांव में इस सिस्टम के तहत काम चल रहा है वहां के ग्र्रामीणों के साथ-साथ पंचायती प्रतिनिधियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रामफल ने सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


 इस अवसर पर एसडीएम मुकुल कुमार, डीडीपीओ दलीप खत्री, बीडीपीओ राजबीर खुडियां, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रजनी पसरीजा,  एसडीओ सूबे सिंह, घरौंडा के एसडीओ केजी गोयल, सीडीपीओ राजबाला, निसिंग के एबीपीओ सतीश शर्मा, सरपंच निर्मला व उनके पति रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें