फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैलेस मालिक से मारपीट के आरोप में तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

Tue, 26 Nov 2013 12:11 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल शहर के विर्क पैलेस (बैंकट हाल) के मालिक मेजर सिंह से मारपीट करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने पीसीआर-4 पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को मेजर सिंह ने दो पार्षदों और गांव डबरी के सरपंच समेत कई लोगों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों की ज्यादती के बारे में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।

पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने इस दौरान कहा कि ज्यादती करने वाले किसी भी पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा और तीनों को निलंबित कर दिया।

दरअसल, मालिक मेजर सिंह ने आरोप लगाया था कि रात करीब 12 बजे पीसीआर-4 पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों ने उससे मारपीट की। तीनों पुलिस कर्मी शराब के नशे में थे। मेजर सिंह के अनुसार रविवार को बैंकट हाल में विवाह समारोह चल रहा था। रात में करीब 12 बजे बैंकट हाल के गार्ड ने उसे बैंकट हाल के पास दुर्घटना होने की सूचना दी और वह गेट पर पहुंचा। इससे पहले वह लोग पुलिस को घटना की सूचना दे चुके थे।
विज्ञापन


इस दौरान लगभग पचास साठ लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। मौके पर पहुंची पीसीआर-4 में तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों से दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को जिप्सी पर डलवाया और उसे जिप्सी में बैठ उनके साथ चलने को कहा। उसने बैंकट हाल में शादी समारोह चलने की बात कह कर पुलिस के साथ जाने से मना किया तो पुलिस ने जबरदस्ती उसे जिप्सी में डाल लिया। आरोप है पुलिस कर्मियों ने उससे मारपीट की।

मारपीट के दौरान उसके हाथ पर सूजन आई और उसका होंठ फट गया। घटना की सूचना मिलने पर उसका भाई गांव डबरी का सरपंच गुरनाम सिंह लाडी भी रात को ट्रामा सेंटर पहुंचा। इसके बाद अगली सुबह सोमवार को वे लोग जिला सचिवालय में पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद से मिलने पहुंचे।

 इस दौरान सरपंच गुरनाम सिंह लाडी, नगर पार्षद राकेश उर्फ बाघ सिंह और बलविंद्र सिंह समेत काफी लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में निष्पक्ष और उचित कार्रवाई कराने का आग्रह किया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पीसीआर-4 पर तैनात ईएसआई मदन लाल, एचसी सुरेंद्र कुमार और ईएचसी और चालक रोशन लाल को सस्पेंड कर दिया।

हाल के सामने हुई थी बाइक दुर्घटनाग्रस्त
शहर के कैथल रोड पर स्थित विर्क बैंकट हाल के समीप सड़क पर खडे़ एक अज्ञात वाहन में रात को गांव जुंडला निवासी नरेश कुमार (28) की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थाना सदर पुलिस के एएसआई जितेंद्र कुमार के अनुसार नरेश कुमार सेक्टर-12 में लिबर्टी के शो रूम पर काम करता था।

वह बाइक से करनाल के जुंडला जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे खडे़ अज्ञात वाहन से उसकी बाइक टकरा गई। पीसीआर के पुलिस कर्मियों के अनुसार नरेश मौके पर ही दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन


 इस दुर्घटना के मामले में ही पीसीआर मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें