.विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र देते आयोजक। संस्थान
करनाल। जिले के तीन खिलाड़ियों ने 17वीं अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन जापान कराटे-डो ननबुकाई शोटो-र्यू, इंडिया की ओर से 29 से 30 दिसंबर 2025 तक डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था। इसमें छह देशों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिले के तीन खिलाड़ियों में सीएस इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा चित्राक्षी ने 36 किलो भार वर्ग और कक्षा चौथी के छात्र वैभव ने 35 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं चौथी कक्षा के छात्र गैविन ने 30 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। विद्यालय के उपाध्यक्ष बलविंदर लाठर ने पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच राजेश शर्मा व अभिभावकों को उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई दी। संवाद