करनाल। सफीदों रोड स्थित आदर्श एडवेंचर पार्क के पास तेज रफ्तार एक्टिवा बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्टिवा सवार तीनों युवक भाग गए।
बीना देवी पत्नी भीमसैन निवासी मुनक, जिला संगरूर (पंजाब) ने पुलिस को बताया कि वह आठ अप्रैल को अपने परिजनों पार्वती और भोला के साथ बाइक पर उरलाना जा रही थी। शाम 7:30 बजे जब वे सफीदों रोड पर आदर्श एडवेंचर पार्क के पास पहुंचे तो एक्टिवा सवार तीन युवक पार्क से निकले और स्कूटी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
बीना को सिर, बाजू और कमर में चोटें आईं। पार्वती को घुटनों पर गहरी चोटें लगीं, जबकि भोला के सिर में गंभीर चोट है। राहगीरों ने घायलों को असंध के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बीना देवी और भोला को करनाल रेफर किया गया। ब्यूरो