फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किशोर की हत्या में तीन लोगों से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरा गांव में रात को गली में मिला था शुभम का शव, मां ने गांव के पूर्व सरपंच व एक अन्य पर लगाए हैं आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल/घरौंडा। चौरा गांव में रविवार की रात को हुई शुभम (16) की हत्या के मामले में घरौंडा थाने की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने तीन लोगों से पूछताछ की है। पुलिस अधिकारी दीपक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि मृतक की मां बाली की ओर से दिए गए नामों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ व कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। बाली देवी ने गांव के ही पूर्व सरंपच राजेंद्र खुराना उर्फ बिल्ला और राजेंद्र तोमर पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक की मां का आरोप है कि उसने एक साल पहले आरोपी राजेंद्र के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत घरौंडा थाने में दी थी। आरोपी तभी से रंजिश रखे हुए था। आरोपी ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। रविवार रात साढ़े आठ बजे चौरा गांव का 16 वर्षीय किशोर शुभम दूध लेने गांव की डेयरी पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों ने उसकी मां को एक सुनसान गली में शुभम के पड़े होने की सूचना दी। मृतक की मां ने मौके पर जाकर देखा तो वह एक संकरी और सुनसान गली में पड़ा था। मृतक की मां बाली देवी का आरोप है कि उसके बेटे के गले पर चोट के निशान हैं। उसकी हत्या गला दबाकर और प्राइवेट पार्ट पर चोट मारकर की गई है।
विज्ञापन


बाली देवी ने बताया कि उसकी शादी घरौंडा के गांव फरीदपुर में हुई थी। उसके पति की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। इससे पहले उसके देवर, जेठ की भी मौत हो गई थी। उसके बाद से ही वह अपने मामा के घर आ गई थी। यहीं पर घरों में सफाई करके बेटी और बेटे का पालन पोषण कर रही थी।
विज्ञापन




चौरा गांव में किशोर की हत्या के मामले में तीन लोगों से पूछताछ की है। कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस वारदात से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है। उसके बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- दीपक, निरीक्षक घरौंडा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें