फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन नई टीबी यूनिट खुलेंगी, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य टीबी टीम ने नई उपचार यूनिट खोलने के लिए एक माह पहले मांगे थे नाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। टीबी मुक्त भारत अभियान-2025 के तहत जिले में तीन और नई टीबी यूनिट खुलेंगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीबी विंग ने तीन नए नामों की सूची राज्य टीबी टीम को सौंप दिए हैं। नई उपचार यूनिट खुलने से टीबी मरीजों को जांच व इलाज करवाने में लाभ मिलेगा। करीब एक माह पहले राज्य टीबी टीम की ओर से प्रदेशभर के स्वास्थ्य विभाग को नई टीबी यूनिटें खोलने के लिए नामों के सुझाव मांगे गए थे।
जिला टीबी की नोडल अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि प्रत्येक दो लाख की जनसंख्या पर एक उपचार यूनिट होती है। जिले में छह टीबी यूनिट सुचारू रूप से काम कर रही हैं। अभी जिले की संभावित जनसंख्या लगभग 18 लाख है। जिसके हिसाब से जिले में टीबी यूनिटों की संख्या नौ होनी चाहिए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन नई टीबी यूनिटों को खोलने के लिए नामों की सूची भेजी गई है। इनमें करनाल-टू, कुंजपुरा व तरावड़ी का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में करनाल, घरौंडा, निसिंग, नीलोखेड़ी, इंद्री व असंध में टीबी यूनिटें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर इलाज में सहायक होंगी यूनिटें
को-ऑर्डिनेटर कमल शर्मा व पीपीएम अधिकारी स्नेहा राणा ने बताया कि जिले में नई खुलने वाली तीन नई टीबी यूनिटें जिले के लोगों को बेहतर इलाज देने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि जिले में सबसे अधिक मरीज करनाल टीयू पर हैं। ऐसे में करनाल में ही टीबी की दूसरी यूनिट खोलने का प्रस्ताव रखा गया है। जिससे अस्पताल में चल रही ओपीडी व यूनिट का भार कम हो सकें। दूसरी ओर कुंजपुरा व तरावड़ी में टीबी यूनिट नहीं है। ऐसे में इन इलाकों के मरीजों को अन्य कस्बों के टीयू पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में दोनों कस्बे का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें