करनाल में वीरवार को तीन नए जजों ने कार्यभार संभाला। इससे न्यायिक परिसर में जजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजीत सिंह ने नए जजों को संविधान की मर्यादाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि जजों की संख्या में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त सात अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 13 सिविल जज और तीन सिविल जज जूनियर डिविजन शामिल हैं।
जिन जजों ने वीरवार को ज्वाइनिंग की है, इनमें सिविल जज (जूनियर डिविजन) अमित श्योराण, अश्वनी गुप्ता और अमित नैन शामिल हैं।
इनमें से अमित नैन को असंध न्यायालय में भेज दिया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अनुसार जजों की संख्या बढ़ने से अदालतों में चल रहे मुकदमों का निपटारा करने में तेजी आएगी और इससे मुकदमे से जुडे़ लोगों को भी सुविधा मिलेगी।