फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले में डेंगू के तीन नए मरीज, अब तक 53

Sat, 20 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को तीन और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। अब तक जिले में कुल 53 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज करनाल शहर से हैं।
विज्ञापन

अब तक आयु वर्ग के हिसाब से 5 वर्ष तक के 3 बच्चे, 6 से 15 वर्ष तक के 9 बच्चे, 16 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 34 मरीज और 45 वर्ष से ऊपर के 7 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। करनाल शहर से अब तक 30 मरीज, इंद्री से 3, कुंजपुरा से 6, तरावड़ी से 2, घरौंडा से 6, निसिंग से 3, सांभली से 2 और बल्ला से एक मरीज मिला है। डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उप सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने अपील की है कि लोग अपने घरों और आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और नियमित रूप से सफाई कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें