करनाल। जिले में वीरवार को डेंगू के तीन मरीज और मिले हैं। इसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। साथ ही वीरवार को 7951 घरों में जांच करने पर 38 घरों में डेंगू का लार्वा पॉजिटिव पाया गया जिनमें से 22 को नोटिस थमाया गया है। वहीं अब तक 1197892 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच हो गई है जिनमें से 8933 घरों में डेंगू का लार्वा मिला और 3723 घरों के मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। वीरवार को डेंगू की जांच के लिए 125 और 10009 सैंपल लिए जा चुके हैं। संवाद