फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एकल नृत्य व हस्त लेखन प्रतियोगिता में दी प्रस्तुतियां

Fri, 17 Oct 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बाल भवन में वीरवार को जिला बाल कल्याण परिषद ने बाल दिवस-2025 के उपलक्ष्य में एकल नृत्य, कार्ड मेकिंग, हस्त लेखन के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की। प्रतियोगिताओं में जिलेभर के 46 स्कूलों से 220 बच्चों ने भाग लिया और सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने कार्ड मेकिंग व हस्त लेखन प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार व जिला उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें मंच संचालन की भूमिका उर्वशी विग व रजनीश चौपड़ा ने निभाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें