करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू के तीन और केस मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 128 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 9120 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की। 114 घरों में लार्वा मिला। इनमें से 85 घरों के मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। अब तक जिले में सबसे अधिक 74 डेंगू के मरीज मिले हैं। इंद्री में 13, कुंजपुरा में 12, घरौंडा में आठ, निसिंग और सांभली में छह-छह, तरावड़ी में चार, बल्ला में तीन और असंध व निगदू में डेंगू के मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 16 से 45 वर्ष वर्ग के मरीज हैं जिनकी संख्या 78 हो चुकी है। 6 से 15 वर्ष के 24 और 45 वर्ष से ऊपर के 22 और पांच वर्ष तक के 4 डेंगू के मरीज मिले हैं। संवाद