फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चावल मिल में घुसकर तीन बदमाशों ने कर्मचारी को मारा चाकू, हालत गंभीर

Thu, 22 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कैथल रोड पर पुलिस लाइन के सामने स्थित कृष्णा चावल मिल में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी जयहिंद को चाकू मारकर घायल कर दिया। कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।
गंभीर रूप से घायल जयहिंद को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चावल मिल मालिक की शिकायत पर रामनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि कृष्णा मिल संचालक ने उन्हें सूचना दी थी कि मंगलवार रात को उनके मिल की दीवार फांदकर तीन लोग अंदर घुस गए थे। दो बदमाश नकाबपोश थे। एक का मुंह खुला था। आरोप है कि तीनों ने मिल के कार्यालय में तोड़फोड़ की। यूपी निवासी कर्मचारी जयहिंद को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल जयहिंद को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि हमला करने वाले आरोपी बादल नाम के व्यक्ति के बारे में पूछ रहे थे। राइस मिल में लगे सीसीटीवी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें